फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीएम ने दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को दी नई तैनाती

Sat, 18 Jul 2026 05:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रशासनिक अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। उन्होंने इशिता किशोर को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी है। उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह को फरीदपुर भेजा गया है। तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को भी नई तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शासकीय कार्यहित को देखते हुए जिले में आए तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को नई तैनाती दी है। साथ ही जिले में तैनात दो एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में जिले की बहेड़ी तहसील में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी गई तो उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह को फरीदपुर भेजा गया है। नवागत डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी(एसडीएम) आंवला, सचिन यादव को उप जिलाधिकारी नवाबगंज व गोपाल शर्मा को उप जिलाधिकारी बहेड़ी नियुक्त किया गया है। 

जिलाधिकारी द्वारा जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें