फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में बाइक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; 13 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बाइक चोरी व लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला लालाराम है। उस पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा भुता क्षेत्र का सरताज है। इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बिथरी क्षेत्र में लूट करना स्वीकार किया है। दोनों से दो बाइक, तमंचा व चाकू बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि इनायतपुर नहर से बाइक चोरी करने व बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बाइक लूटने वाले आरोपी, रहपुरा नहर के किनारे से हाईवे की तरफ को जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि चार व्यक्ति दो बाइकों के साथ खड़े हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे सिपाही मेघश्याम घायल हो गया। 

विज्ञापन

बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली 
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक हमलावर दाहिने पैर में गोली लगने के कारण घायल होकर गिर गया। इसी दौरान उसे व उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में छिपकर भाग गए। मुठभेड़ में घायल बदमाश लालाराम निवासी जसौली दिवाली थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत है। दूसरा बदमाश सरताज परेवा कुईंया, थाना भुता बरेली का निवासी है। 

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि घायल बदमाश लालाराम व सिपाही मेघश्याम को सीएचसी फरीदपुर भेजा गया, जहां दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बदमाश लालाराम के खिलाफ विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सरताज पर तीन मुकदमे हैं। पूछताछ में दोनों ने लूट व चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। फरार दोनों बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें