फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नीट के लिए दो रैक तैयार, चलाई जाएंगी 50 अतिरिक्त बसें

Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नीट के दौरान रविवार को रोडवेज 50 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को किराये में 50 फीसदी छूट मिलेगी। परीक्षा के मद्देनजर रविवार को सभी चालकों-परिचालकों के सामान्य अवकाश पर रोक लगा दी गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि मुरादाबाद और बरेली में ट्रेनों की दो रैक तैयार रखी हैं, ताकि जरूरत पर इनका संचालन किया जा सके। कासगंज-रावतपुर के बीच एक परीक्षा विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो। बरेली और रुहेलखंड डिपो के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारी भी रविवार को अवकाश नहीं ले सकेंगे। तीनों वर्कशॉप को शत-प्रतिशत बसों को ऑपरेशनल रखने के निर्देश दिए गए हैं। बस अड्डों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।
नीट अभ्यर्थियों को ई-बसों के किराये में मिलेगी 50% की छूट
बरेली। नगरीय परिवहन सेवा के तहत संचालित ई-बसों के किराये में नीट अभ्यर्थियों को 50 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर हर 10 मिनट में बस मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के छह रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। रविवार को शहर के 24 केंद्रों पर 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी नीट में शामिल होंगे। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें, इसके लिए उनको ई-बसों के किराये में 50 फीसदी छूट दी गई है। सिटी बस सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि जिन रूटों पर ज्यादा परीक्षा केंद्र हैं, उन पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। परीक्षा शाम 5:15 बजे छूटेगी, इस दौरान प्रबंधन की कोशिश रहेगी कि सभी रूटों से बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के लिए ई-बस सेवा उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें