बरेली। इज्जतनगर स्टेशन और दोहना हाल्ट के बीच बिलवा समेत दो रेलवे क्रासिंग गुरुवार को सुबह पांच से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे। इज्जतनगर रेल मंडल के इंजीनियरिंग अनुभाग के मुताबिक, बिलवा गांव का रेलवे क्रासिंग और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सामने का रेलवे क्रासिंग वार्षिक ओवर हालिंग और मरम्मत के लिए बंद रहेगा। दोनों रेलवे क्रासिंग बंद रहने के दौरान लोग बड़ा बाईपास पर स्थित फ्लाईओवर से आवागमन कर सकेंगे।