फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले में वाहन चालक तो दूसरे मामले में बिना नंबर ट्रैक्टर चला रहे चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन




देवरनियां। थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में घायल हुए दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएसपी के आदेश पर एक मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तो दूसरे मामले में बिना नंबर ट्रैक्टर चला रहे चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव मंगतपुर निवासी खूबकरन ने बताया कि उनके भाई का लड़का नयन सिंह 23 अप्रैल को किसी टेंपो से बरेली की तरफ से बहेड़ी आ रहा था। तभी देवरनियां में आला हजरत डिग्री काॅलेज के पास बरेली-नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो मई को उसकी मौत हो गई। खूबकरन की तहरीर पर पुलिस ने अब अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा गांव सिंधौरा निवासी शिवम ने बताया कि उनके पिता घासीराम एक मई को उनके बहनोई हरीश कुमार के साथ बाइक से बहेड़ी से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में रिछा स्टेशन की तरफ से आ रहे ईंटों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। गंभीर घायल घासीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें