फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भोला मानपुर निवासी थे हरीश, खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे
विज्ञापन


भोजीपुरा। देवरनियां नदी में बृहस्पतिवार को मिले शव की शुक्रवार को पहचान हो गई है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हकीकत

सामने आएगी।

इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेड़ा के पास देवरनियां नदी के पास एक व्यक्ति का शव मिला था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को गांव भोला मानपुर निवासी आकाश गंगवार भोजीपुरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान अपने पिता हरीश कुमार गंगवार के रूप में की।

आकाश ने बताया कि हरीश 15 मई को घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। आकाश ने बताया कि जहां शव मिला है।

वहां दो फिट पानी बह रहा है। डूबने का कोई सवाल नहीं है। मृतक की पैंट की जेब से शराब का खाली पौव्वा मिला था, लेकिन हरीश शराब नहीं पीते थे।

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें