भोजीपुरा। धौराटांडा अटामांडा रोड पर तेजी व लापरवाही से एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार किसान और बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिलक इमामनगर निवासी 60 वर्षीय किसान भगवान दास साइकिल से अपने खेत की देखभाल करने के बाद अपने गांव के समीप अपने बेटे अंकित की दुकान से बुधवार की शाम सात बजे घर लौट रहे थे। तभी शाम सात बजे धौराटांडा की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल में टक्कर मारने के बाद बाइक भी फिसलकर सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक 15 से 20 मीटर तक घिसटती चली गई। फिलहाल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। चौकी इंचार्ज धौराटांडा विजयपाल सिंह ने बताया कि बाइक मिलक इमामनगर के प्रधान के घर खड़ा करवा दिया गया है। अभी किसी पक्ष नेतहरीर नहीं दी है। संवाद