फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक हादसे में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। धनेटा के पास मोड़ पर एक अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक पर तीन युवक मिर्जापुर की तरफ से आ रहे थे। तभी शीशगढ़ दिशा से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें 18 वर्षीय करन सिंह पुत्र बेदपाल निवासी बल्ला कोठा, करन पुत्र रामकिशोर निवासी पंचम गौंटिया थाना सीबीगंज घायल हो गए, जबकि तीसरे युवक किशनपाल सिंह को हल्की चोटें आई हैं। चालक कार लेकर भाग गया। घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


बाइक से गिरे दो छात्र, घायल
आंवला। परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार दोपहर आंवला-अलीगंज रोड पर हाईस्कूल के दो छात्र सिहोलिया गांव निवासी सुमित कुमार व मधुपुरी निवासी प्रवेश मंडोरा गांव के एक विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें