मीरगंज। दिल्ली हाईवे पर अनुविस चौकी के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक और साइकिल सवार दो लोग गिरकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मीरगंज के गांव गूला निवासी सत्यपाल (45) रविवार शाम साढ़े छह बजे मीरगंज की साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हुई। इस दौरान गांव संजरपुर के सुरेंद्र भी मजदूरी करके साइकिल से लौट रहे थे। वह भी उसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन के चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।