इसी टैंकर से टकराई कार
- फोटो : संवाद
सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि परधौली तिराहे के पास शनिवार को शीरे से भरे टैंकर की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था। रविवार शाम लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कार ने पहले बाइक सवारों को चपेट में लिया, फिर हाईवे किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसयूवी चालक प्रिंस व दो बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर कंटेनर से कुचलकर दो लोगों की मौत, पीछे से लगी टक्कर, ऊपर से गुजरा पहिया
तेज रफ्तार निगल गई पांच जिंदगियां
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एसयूवी की तेज रफ्तार घटना की मुख्य वजह रही। उसका स्पीडोमीटर 110 पर रुका हुआ है। इसका मतलब रोकते-रोकते एसयूवी की रफ्तार इतनी रही होगी। टैंकर हाईवे की सफेद पट्टी से नीचे खड़ा था। रॉन्ग साइड से आई एसयूवी उसमें पीछे से टकरा गई। बाइक सवारों की मौत भी एसयूवी चालक की गलती की वजह से हुई होगी। फिलहाल वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवा दिया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।