फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौलाना तौकीर ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-फरार नहीं, इद्दत में होगी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन

Wed, 19 Apr 2023 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना तौकीर ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अतीक और अशरफ की हत्या से पहले मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा की थी कि वह इनको मिट्टी में मिला देंगे। इस लिहाज से उन्हें भी इस घटनाक्रम के बारे में कुछ पता रहा होगा। ऐसे में मुकदमे में उन्हें भी आरोपी बनाया जाना चाहिए और तब तक मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
Bareilly News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा और उनके समर्थक इस्लामिया मैदान में धरना देने पर अड़े हैं वहीं, मौलाना तौकीर रजा खान को धरना प्रदर्शन स्थल तक न पहुंचने के लिए पुलिस ने तमाम बंदोबस्त कर रखे हैं। धरना स्थल से कुछ दूरी पर आईएमसी के पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम खान के आवास पर मौलाना तौकीर और तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं। बाहर पुलिस ने सख्ती करते हुए बैरिकेडिंग कर दी है।

विज्ञापन


मौलाना घर से निकले तो होगी नजरबंदी या गिरफ्तारी
इस्लामिया मैदान में बुधवार दोपहर 12 बजे से धरने का ऐलान कर चुके मौलाना तौकीर रजा खान को धरना प्रदर्शन स्थल तक न पहुंचने के लिए पुलिस ने तमाम बंदोबस्त कर रखे हैं। पुलिस के पास धरना टालने के लिए धारा 144 लागू होने का तर्क है। मौलाना घर से निकले तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इसके अलावा नजरबंद भी किए जा सकते हैं।

इससे पहले, पुलिस ने प्रदेश में हाई अलर्ट, चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर बिना अनुमति कुछ नहीं होने की बात कहकर उनके संगठन के चार पदाधिकारियों को नोटिस भी दिया था। 
विज्ञापन


मौलाना तौकीर ने नजरबंदी में सरकार और मुख्यमंत्री पर बोला तीखा हमला
इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बुधवार दोपहर इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इससे पहले ही पुलिस ने मौलाना को हाउस अरेस्ट करके मैदान तक सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए। मौलाना ने मस्जिद करोलान के पास अपने संगठन के पदाधिकारी नदीम खान के आवास पर प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि अतीक और अशरफ की हत्या से पहले मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा की थी कि वह इनको मिट्टी में मिला देंगे। इस लिहाज से उन्हें भी इस घटनाक्रम के बारे में कुछ पता रहा होगा। ऐसे में मुकदमे में उन्हें भी आरोपी बनाया जाना चाहिए और तब तक मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
 

कहा कि वह अतीक और अशरफ को निजी तौर पर नहीं जानते नहीं हैं लेकिन इतना जरूर जानते हैं शाइस्ता को मीडिया फरार दिखा रहा है और पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है जो गलत है। किसी व्यक्ति की मौत के बाद मुस्लिम धर्म की महिलाएं कब्रिस्तान में नहीं जाती हैं बल्कि करीब चार महीने तक एकांत ने रहती हैं।

 
विज्ञापन

शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जेनब भी इदत्त में ही होंगी। पुलिस उन्हें पकड़ भी ले तो उसी घर में इतने वक्त तक रहने दे और बेपर्दा न करे। मौलाना ने कई आरोप लगाए और हेमंत करकरे की मौत पर भी सवाल उठाया। कहा कि उनकी साजिशन हत्या की गई थी। मीडिया के तीखे सवालों पर मौलाना ने कहा कि आपको अपनी स्टोरी के लिए एक विलेन चाहिए और आप इसके लिए मुझे खोज लेते हो लेकिन मैं विलेन नहीं हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें