फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

Tue, 08 Jul 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के हंसनी गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। आठ लोगों को चोटें आई हैं। मामले में तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, अनवार व इम्तियाज हुसैन के बच्चों में दो तीन दिन पूर्व विवाद हो गया था। सोमवार को फिर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। इम्तियाज पक्ष थाने से पहले गांव पहुंच गया। अनवार पक्ष के पहुंचने पर फिर लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में इम्तियाज के साथ ही उनके पक्ष के अशफाक, आबिद, नूरी पुत्री आबिद, आकिल व मोहिद घायल हो गए। अनवार व उसके बेटे फहीम को भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने इम्तियाज अहमद की तहरीर पर अनवार व फहीम और अनवार की तहरीर पर इम्तियाज अहमद, अशफाक हुसैन, आबिद आकिल, मोहिद, ताहिर, नदीम व मुस्तकीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा से छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मारपीट में आठ घायल, 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में सोमवार को दो पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। नौ लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर पर 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



मुनव्वर हुसैन ने बताया बह अपने खेत पर गोशाला के लिए चरी कटवाने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। छतों से महिलाओं ने भी ईंट-पत्थर फेंके। मारपीट में मुनव्वर हुसैन, उनकी 70 वर्षीय दादी कादरी बेगम, चाचा मुन्ने, साबिर और शाकिर के साथ सड़क से जा रहा इब्ने भी घायल हो गया।



मुनव्वर ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मुनव्वर ने 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष के शाहरुख ने बताया कि मारपीट में उनके पक्ष के साबिर हुसैन, शाकिर अली और रिफाकत अली को चोटें आई हैं। उन्होंने तहरीर भी दी है। इस पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें