फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: दिल्ली-मुजफ्फरपुर और दिल्ली-सहरसा के बीच दो जोड़ी और विशेष ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 04 May 2024 07:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 60 विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर चुका है। दो और विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें भी बरेली होकर गुजरेंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे दिल्ली-मुजफ्फरपुर और दिल्ली-सहरसा के बीच दो जोड़ी और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का संचालन चार और पांच मई से शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को रेलवे ने समय सारणी जारी कर दी। इससे पहले बरेली होते हुए रेलवे अप-डाउन 60 विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर चुका है। दिल्ली-मुजफ्फरपुर और दिल्ली-सहरसा रूटों पर यात्रियों के दबाव के कारण इन ट्रेनों को चलाया जाएगा।

विज्ञापन


04044 दिल्ली-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन का संचालन चार से 28 मई तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 7:40 बजे दिल्ली से चलने के बाद रात 12:28 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटिलपुत्र, होजीपुर होते हुए अगले दिन शाम 7:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04043 मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन पांच से 29 मई तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को किया जाएगा। मुजफ्फरपुर से रात 10:30 बजे चलने के बाद यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:35 बजे बरेली आएगी और रात 11.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

04074 दिल्ली-सहरसा विशेष ट्रेन का संचालन पांच से 30 मई तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को किया जाएगा। दिल्ली से रात 10:10 बजे चलने के बाद यह ट्रेन रात 1:35 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगू सराय, खगड़िया, मानसी, बख्तियारपुर होते हुए अगले दिन रात 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

वापसी में 04073 सहरसा-दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन सात मई से एक जून तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन तड़के 5:30 बजे सहरसा से चलने के बाद रात 2:49 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें