बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे की लत और शौक पूरा करने को चोरी करते हैं।
पुलिस ने विलयधाम के पास से हाफिजगंज थाने के रिठौरा निवासी करन कुमार और बड़ेपुरा के विमल कुमार को चोरी की आठ बाइकों व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके साथी रिठौरा निवासी विशाल भास्कर और संजू गंगवार फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट भी दर्ज की है। दोनों के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। विमल इस गिरोह का सरगना है। ये दूसरे राज्यों और जिलों में वाहन चोरी करते हैं। इज्जतनगर थाना क्षेत्र से पिछले दिनों दो बाइकें चोरी की गई थीं। यह दोनों बाइकें भी पुलिस ने बरामद की हैं। दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ में पता लगा कि दोनों रात के समय बाइक से शहर में निकलते थे। अस्पताल, बरातघर और भीड़ वाले इलाकों से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइकों को वे तत्काल ही कबाड़ियों को पांच से दस हजार रुपये में बेच देते थे।
इज्जतनगर पुलिस ने क्षेत्र के छोटी विहार और भोजीपुरा सफरी निवासी दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से तीन बड़ी बैटरी, कृषि यंत्र और 58 किलो एल्युमिनियम का तार बरामद हुआ है। इंद्रानगर के प्रीतम सिंह ने थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उनके कारखाने से तीन बैटरी, कल्टीवेटर की 14 कमानी और 58 किलो एल्युमिनियम का तार चोरी हो गया है। पुलिस ने चोरी का यह सामान कबाड़ी को बेचते हुए छोटी विहार निवासी धर्मवीर और भोजीपुरा सफरी निवासी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं
11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं