फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दो दिन नो व्हीकल डे: डीएम पैदल दफ्तर जाएंगे, समाधान दिवस में ई-बस से पहुंचेंगे अफसर

Thu, 14 May 2026 07:55 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बरेली में डीएम ने सोमवार और शनिवार को नो व्हीकल डे घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्कॉर्ट के दोनों वाहनों को हटा दिया है। अब वह रोजाना आवास से कार्यालय पैदल जाएंगे। 
विज्ञापन
कार्यालय से पैदल आवास पर जाते डीएम - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बरेली के जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने स्कॉर्ट में लगे वाहनों को हटा दिया है। डीएम ने सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे घोषित किया है। यानी अफसर दोनों दिन अपने वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। समाधान दिवस में जाने के लिए सभी जिलास्तरीय अधिकारी ई-बस का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल, सोने और खाद्यान्न की खपत घटाने की अपील की थी। सोमवार को प्रधानमंत्री ने फिर इस अपील को दोहराया। इसका असर यह रहा कि बुधवार को जिलाधिकारी ने अपने स्कॉर्ट के दोनों वाहनों को हटा दिया। रोजाना आवास से कार्यालय पैदल आने का फैसला लिया। तय किया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे मनाया जाएगा। 

इस दिन अधिकारी सरकारी और निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। कार्यालय या तो पैदल आएंगे या साइकिल का इस्तेमाल करेंगे। समाधान दिवस के दिन सभी अधिकारी एक ही ई-बस में संबंधित तहसील जाएंगे और वहां से उसी बस से लौटेंगे। तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ऑनलाइन होगी। इससे डीजल की खपत कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कॉर्ट में एक ही गाड़ी
शहर विधायक व राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि उनके स्कॉर्ट में दो गाड़ियां थीं, अब एक को हटा दिया है। अब पुलिस की एक ही गाड़ी साथ चलेगी। भागदौड़ कम करने के लिए ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्कॉर्ट को हटा दिया
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि उनके स्कॉर्ट में एक वाहन था, जिसे हटा दिया है। अब वह अपने निजी वाहन से ही आवश्यक कार्य होने पर जाएंगे। लखनऊ में होने वाली बैठकें ऑनलाइन होंगी।

आवश्यक कार्य के लिए करेंगे वाहन का प्रयोग : सांसद
बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि वह पहले से ही एक वाहन से चल रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील को जनआंदोलन बनाने के लिए वह बेहद जरूरी काम के लिए वाहन का इस्तेमाल करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें