फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली के लटकते तारों से दो नीलगाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ग्राम सिमरा बहोर नगला के जंगल में बिजली के लटकते तारों से दो नीलगायों को करंट लगने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा बहोर नगला में बिजली निगम की लापरवाही से मात्र चार फुट ऊंचाई पर 11000 वोल्टेज बिजली के तार लटक रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विद्युत उपकेंद्र पर की, लेकिन कोई कर्मचारी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे शुक्रवार दोपहर एक किसान के खेत में दो नीलगाय तार की चपेट में आ गई। ग्रामीणों में विद्युत निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भुता पुलिस को दी, लेकिन अभी तक कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इधर, एसडीओ अक्षय कुमार का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो बिजली के लटकते तारों को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें