फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मामा के घर आई युवती प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। ननिहाल में रामपुर के गांव से आई युवती संभल जिले के अपने प्रेमी के साथ बाजार से मामी को गच्चा देकर चली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संभल क्षेत्र के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर के गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सिरौली में अपने मामा के यहां आई। 20 अगस्त को वह अपनी मामी के साथ बाजार में खरीदारी करने गई। इसी बीच गांव सोतीपुर, थाना कुढ़फतेहगढ़ जनपद संभल का हीरालाल उसे सिरौली से ले गया। लड़की अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राम कुमार लहरी को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें