फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरटेक करने में बस और दो कारें भिड़ीं, नेपाल के दो युवकों की मौत

Tue, 24 Nov 2026 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर अहिरोला चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बस और दो कारों के बीच हुई टक्कर में नेपाल के दो नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक समेत छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

भुता थाना पुलिस के मुताबिक, बस बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीसलपुर की तरफ से आगे-पीछे दो कारें बरेली की ओर आ रही थीं। अहिरोला चौराहे के पास बस चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच सामने से आ रही दोनों कारों से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के परखचे उड़ गए।
हादसे में अर्टिगा कार में सवार नेपाल के बाजुरा जिले के निवासी अर्जुन कामी (36) और चेतराज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। अर्टिगा चला रहे दिल बहादुर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं। पीछे चल रही दूसरी कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक की ओर से ओवरटेक करने का प्रयास किए जाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें