फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली के लिए दो और ट्रेनें, अब तक 38 त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने आनंद विहार-जोगबनी के बीच बरेली होते हुए दो जोड़ी होली विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। इससे पहले अप-डाउन 34 होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है। इनके संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 04010 आनंद विहार-जोगबनी होली विशेष ट्रेन 10 और 17 मार्च को आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलेगी। वहां से चलकर अगले दिन तड़के 5:14 बजे बरेली आएगी। फिर अगले दिन तड़के तीन बजे जोगवनी पहुंचेगी। वापसी में 04009 जोगबनी-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन 12 और 19 मार्च को जोगवनी से सुबह 9:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:35 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04028 आनंद विहार-जोगबनी होली विशेष ट्रेन छह, 13 और 20 मार्च को आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:37 बजे बरेली आएगी। वापसी में 04027 जोगबनी-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन आठ, 15 और 22 मार्च को जोगबनी जोगवनी से सुबह 9:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:35 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें