फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बहेड़ी के दो युवकों की मौत, रातभर खाई में पड़े रहे शव

Sun, 12 Oct 2025 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में बहेड़ी क्षेत्र निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों के शव सड़क किनारे खाई में पड़े मिले। मौके पर ही क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में शनिवार देर रात शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर जिया नगला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।

विज्ञापन


शनिवार को आधी रात के बाद ये हादसा हुआ। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सागड़ निवासी मोहन स्वरूप (35) और छोटे (38) लकड़ी ठेकेदार के कर्मचारी थे। बताते हैं कि दोनों ही रात में मजदूरों को भुगतान देने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 

सड़क किनारे खाई में पड़े मिले शव 
शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दोनों के शव सड़क किनारे खाई में पड़े मिले। पास में बाइक पड़ी थी। शुरू में बाइक के पंजीकरण से इन लोगों के नाम पते जानने की कोशिश की, बाद में पहचान हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

मृतकों की जेब से 50200 रुपये बरामद किए गए। सूचना पर परिवार के लोग आ गए। माना जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज रही होगी, इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: तौकीर के करीबी की 18 दुकानें सील, कीमत 15 करोड़ से अधिक; दुकानदार बोले- हमें नोटिस तक नहीं दिया

 
विज्ञापन

रात भर पड़े रहे शव
रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। रात भर दोनों के शव सड़क किनारे पड़े रहे। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें