फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिशारतगंज में शराब ठेके में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप; भोजीपुरा में मैस कर्मचारी की मौत

Fri, 12 Apr 2024 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस हादसे में मौत मान रही है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिशारतगंज में शुक्रवार सुबह शराब ठेके के नजदीक 20 वर्षीय युवक दीपक का शव मिला। कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी दीपक के पिता धर्मपाल ने बताया कि दीपक बृहस्पतिवार दोपहर बरेली के संजय नगर में अपनी मौसी संतोष के घर आया था। ट्रेन से वह घर वापस गया था। पुलिस ने परिवार को दीपक की मौत की सूचना दी। 
विज्ञापन


पिता ने बताया कि गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ महीने पहले रंजीत नाम के युवक पर परिवार की महिला से छेड़खानी की रिपोर्ट कराई थी। वह बरेली कोर्ट में तारीख पर आया था। आरोप लगाया कि रंजीत ने रंजिश में उसकी हत्या कर दी। गांव के लोगों ने इस बारे में अलग ही बात बताई। कहा कि दीपक शराब पीने का आदी था। इसके चलते शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन

नाले में मिला युवक का शव 
भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में मैस के कर्मचारी महेंद्र शर्मा का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला। महेंद्र बृहस्पतिवार से लापता था। घंघोरा घंघोरी गांव के पास नाले में शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान करके परिवार को सूचना दी। इस मामले में भी परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस हादसा मान रही है। पोस्टमॉर्टम से ही हकीकत पता लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें