फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेल व्यापारी के घर से दो लाख रुपये और मोबाइल उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा नेता राकेश बूबना के भाई तेल व्यापारी रविकांत बूबना के घर से चोरों ने दो लाख रुपये और दो मोबाइल चोरी कर लिए। व्यापारी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्यामगंज निवासी रविकांत बूबना ने बताया कि शनिवार रात साढ़े बारह बजे चोरों ने उनके घर में घुसकर दूसरे कमरे से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने उनके व उनकी पत्नी के दो मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गए। रविकांत के बेटे दिव्यांश बूबना ने बताया कि माता-पिता रात में दो से तीन बार जागते हैं पर उस रात उन्हें ऐसी गहरी नींद आई जो वह सुबह छह बजे जागे। उन्होंने अंदेशा जताया कि चोरों ने माता पिता को कोई नशीली चीज सुंघा दी जो उन्हें कुछ पता नहीं चला। छत के रास्ते चोर फाइबर काटकर घर में घुसे थे। रविकांत की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें