फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसों में दो मजदूरों की मौत, नेपाल जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोग घायल

Fri, 17 Oct 2025 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शुक्रवार को तीन हादसे हुए। हादसों में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
pilibhit road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार घंटे के अंतराल में तीन सड़क हादसे हुए। हादसों में दो मजदूरों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र में खुटार मार्ग पर गांव उदयकरनपुर में हरदोई ब्रांच नहर की बड़ी नहर के निर्माणाधीन पुल पर सो रहे हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली के गांव कपूरापुर निवासी मजदूर सोनू की बस से कुचलकर मौत हो गई। बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।  

पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीलीभीत-खुटार मार्ग पर बडी नहर पुल उदयकरनपुर हरदोई ब्रांच पर पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे मजदूर हरदोई जिले की पिहानी कोतवाली के गांव कपूरापुर निवासी सोनू पुत्र जंगीलाल बृहस्पतिवार की रात पुल पर ही सो रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गई और सोनू को कुचल दिया। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
 

ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, मजदूर की मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत-खुटार मार्ग शुक्रवार सुबह करीब छह बजे निजी बस आगे चल रही ईंट भरी  ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

 

पूरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार सुबह करीब छह बजे पीलीभीत-खुटार मार्ग पर सोनू ढाबे के पास पीलीभीत की ओर से आ रही निजी बस पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। 

 

ट्रैक्टर पर बैठे ओमप्रकाश (50) पुत्र पंचमलाल निवासी बिहारीपुर थाना गजरौला नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पूरनपुर पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

शिमला से नेपाल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात मजदूर घायल
शिमला से मजदूरों को लेकर नेपाल जा रही बस असम हाईवे के कुर्रैया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सात नेपाली मजदूर घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह 3:30 बजे के करीब हुआ। 
 

बताया जा रहा है कि शिमला से नेपाल जा रही निजी बस का चालक कुर्रैया मोड़ पर बस से नियंत्रण खो बैठा। बस अचानक पलटने से बस में सवार मजदूरों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से बस यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। 
 
विज्ञापन

हादसे में घायल नेपाल के काली कोटी निवासी अमर बहादुर, अली, छत्र बहादुर, ऐन बहादुर, भारत कुमार, पारस धामी और संदीप रावत को गंभीर हालत में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें