फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉल रिसीव नहीं करने पर दो जेई को परिनिंदा प्रविष्टि, दो को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उपभोक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की कॉल रिसीव नहीं करने, विद्युत समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही व उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले चार अवर अभियंताओं के खिलाफ शनिवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने अवर अभियंता मंजीत सिंह व चंद्रमा प्रसाद को परिनिंदा प्रविष्टि से दंडित किया है, जबकि साबिर खान और कृष्णकांत को चेतावनी पत्र जारी किया गया। इन अधिकारियों से पूर्व में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही व जनता के प्रति असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें