फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार साल की बच्ची जिंदा जली... झोपड़ी में आग लगने से हुई दर्दनाक घटना, घरेलू सामान भी जलकर राख

Wed, 23 Apr 2025 03:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

गांव उतरसिया महोलिया में झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से चार साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। वह झोपड़ी के अंदर सो रही थी। उसकी मां खाना बना रही थी, उसी वक्त किसी तरह झोपड़ी में आग लग गई थी। 
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुई झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव उतरसिया महोलिया में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां दो झोपड़ियों में आग लग गई। इससे चार साल की बच्ची अलिस्मा पुत्री दिलशाद की जलकर मौत हो गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पास के खेत में भी आग फैल गई, जिससे गेहूं की फसल जल गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा।

विज्ञापन

झोपड़ी में सो रही थी मां 
जानकारी के मुताबिक गांव उतरसिया महोलिया निवासी दिलशाद गांव बाहरी छोर पर झोपड़ीनुमा घर में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दिलशाद की पत्नी खाना बना रही थी। चार साल की बच्ची अलिस्मा झोपड़ी के अंदर सो रही थी। इसी दौरान किसी तरह झोपड़ी में आग लग गई। यह देख दिलशाद की पत्नी चीखते हुए बाहर भागी, बच्ची अंदर ही रह गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। दूसरी झोपड़ी और पास के खेत में भी आग फैल गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश... बरेली मंडल में सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान का पुतला फूंका
 

परिवार में मचा कोहराम 
पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मासूम जिंदा जल गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार भानु प्रताप राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, वहीं बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि छप्पर के दो घरों में आग लगने से नुकसान हुआ है। एक बच्ची की मौत हो गई है। जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें