फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वविद्यालय में भिड़े छात्रों के दो गुट, हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग के सामने शनिवार को स्नातकोत्तर के विद्यार्थी भिड़ गए। छात्रों के गुटों के बीच धक्का-मुक्की हुई। अन्य विद्यार्थियों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो छात्रों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है। शनिवार को काफी संख्या में विद्यार्थी विभाग के सामने खड़े हुए थे। किसी छात्रा से बात करने को लेकर दोनों छात्रों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर में नौबत हाथापाई तक आ गईं। दोनों छात्र एक-दूसरे के साथ धक्कामुक्की करते रहे।
यह देख अन्य विद्यार्थियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इस दौरान विभाग के सामने काफी संख्या में विद्यार्थी एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े के समय कई लोग कैंपस के बाहर के थे। इस संबंध में मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह ने कहा कि अगर विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हुआ है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें