दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
बरेली। लूट डकैती और हत्या करने वाले दो बदमाशों को अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
वर्ष 2014 में गिरोह बनाकर लूट, डकैती और हत्या करने वाले जिला एटा निवासी सगीर उर्फ राहिब उर्फ नफीस और कैंट के सदर बाजार निवासी राजू वर्मा के खिलाफ बारादरी थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई एडीजे-5 कोर्ट में चल रही थी। ऑपरेशन कॉन्विक्शन के तहत पुलिस विभाग से नोडल अधिकारी एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा व उनकी टीम ने अदालत में सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की। अदालत में चार गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोनों गैंगस्टर को सात-सात साल की सजा सुनाने के साथ जुर्माना लगाया। ब्यूरो