फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप मैनेजर को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा के पैर में लगी गोली

Tue, 23 Jul 2019 01:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से दिनदहाड़े 13.50 लाख रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कुरऊ के जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और एक दरोगा के पैर में गोली लगी। बदमाशों के पास से 12.60 लाख रुपये, तमंचे और बाइक बरामद हुई है। लूट में सहयोग करने वाले एक बदमाश के मां-बाप, पत्नी और भाई समेत आठ लोगों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर खुलासा किया कि 15 जुलाई को मोहल्ला बगिया दरवाजा, पटियाली सराय में दो बाइक सवार बदमाशों ने पंजाब पेट्रोल पंप के मैनेजर नरेंद्र सिंह से दिनदहाड़े 13.50 लाख रुपये लूट लिए थे। लुटेरों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस लगाई गई थी। पुलिस को पंप का एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे। जैसे ही मैनेजर नरेंद्र सिंह रुपये लेकर पंप से निकले तभी दोनों युवक काली सड़क की ओर जाते दिखाई दिए। उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजी चौक ब्रह्मपुरा निवासी नितिश सक्सेना और गन्ना दफ्तर के पीछे रहने वाले राहुल सिंह के रूप में हुई। 

पुलिस मुखबिर के जरिये रुपये लूटने वाले अशोक श्रीवास्तव निवासी प्रोफेसर कॉलोनी कोतवाली और अनुपम पाठक निवासी मोहल्ला जवाहरपुरी थाना सिविल लाइंस तक पहुंच गई। सोमवार तड़के तीनों टीमों के इंचार्ज कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा और एसओ प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र यादव ने छोटी ज्यारत के पीछे कुरऊ के जंगल में अशोक और अनुपम को घेर लिया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसआई हरसिंह पाल को पैर में गोली लग गई। पुलिस फायरिंग में अशोक के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर अशोक के पिता बनवारी लाल, मां उर्मिला देवी, उसकी पत्नी प्रीती, भाई सोनू, राहुल, नितिश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12.60 लाख रुपये, दो बाइक, हेलमेट, तीन तमंचे, छह कारतूस और एक हार बरामद किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें