फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में नहाने गईं दो सहेलियां बहीं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी किशोरी की तलाश में जुटी एनडीआरएफ, गोताखोर भी लगाए
विज्ञापन

फरीदपुर। शरद पूर्णिमा पर सोमवार को रामगंगा में नहाने गईं दो किशोरियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनमें से एक किशोरी का शव निकाल लिया गया, जबकि गोताखोरों की मदद से दूसरी की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार फरीदपुर थाना क्षेत्र के सितारगंज गांव की 10 लड़कियां एक ऑटो से क्षेत्र के ही खल्लपुर गांव के पास रामगंगा नदी में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान राजू की पुत्री पूनम (16) डूबने लगी। पूनम के साथ एक ही कक्षा में पढ़ने वाली उसकी सहेली अनीता (16) पुत्री राधेलाल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी में बह गईं। इस पर अन्य लड़कियां चिल्लाने लगीं। तब वहां मौजूद कुछ ग्रामीण पानी में कूदे और दोनों को खोजने लगे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल से आधा किमी दूर नदी से पूनम को खोज लिया। उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनीता का सोमवार रात तक कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता- पिता की अकेली बेटी थी पूनम
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पूनम के परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। वह अपने माता-पिता की अकेली बेटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूनम के तीन भाई हैं। दूसरी किशोरी की तलाश के लिए एनडीआरएफ समेत गोताखोर लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें