फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उन्नाव और कुशीनगर निवासी दो दोस्तों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उन्नाव व कुशीनगर निवासी दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठकर चंडीगढ़ से उन्नाव जाते समय बरेली-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे बाइक सवारों को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है।
उन्नाव के मारवी थाना क्षेत्र के गांव विलकीपुर निवासी 34 वर्षीय सूरज चंडीगढ़ में लोडर वाहन चलाते थे। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के गांव धारा बुजुर्ग निवासी 25 वर्षीय गोलू अली भी उनके साथ काम करते। शनिवार को दोनों बाइक पर बैठकर चंडीगढ़ से निकले थे। उन्हें बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे से होते हुए उन्नाव जाना था।
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे ये लोग फरीदपुर में हाईवे पर नवदिया अशोक गांव के सामने पहुंचे। यहां अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सहित दोनों दोस्त कई बार उछलते हुए हाईवे की दूसरी लेन पर जा गिरे। दूसरी लेन पर आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूरज के अन्य साथी भी अपनी-अपनी बाइक से थोड़ा पीछे चल रहे थे। हादसा देखकर ये लोग रुक गए और पुलिस को सूचना दी। साथी हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज निवासी शुभम ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें