फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, नए साल का जश्न मनाने नैनीताल जा रहे थे दोनों

Wed, 31 Dec 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

नए साल का जश्न मनाने नैनीताल जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा मुंडिया टोल प्लाजा से पहले हुआ। 
विज्ञापन
मोहम्मद महताब और मोहम्मद सैफ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मुंडिया टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बहेड़ी के मोहल्ला गोदाम निवासी मोहम्मद सैफ (20 वर्ष) पुत्र सलीम और मोहम्मद महताब (23 वर्ष) पुत्र लईक अहमद बाइक से नए साल का जश्न मनाने नैनीताल जा रहे थे। मुंडिया टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नए साल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन


दोनों ने लगा रखा था हेलमेट 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि सीने में चोट लगने से दोनों की जान चली गई। 
विज्ञापन


इस हादसे से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक नए साल का जश्न मनाने नैनीताल जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें