फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे दोनों

Sun, 17 May 2026 07:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रिठौरा (बरेली)

सार

बरेली के रिठौरा कस्बा निवासी दो दोस्तों की रविवार दोपहर बिथरी थाना क्षेत्र में नवदिया झादा चौराहे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। 
विज्ञापन
रवि और रोहित के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में रिठौरा निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रिठौरा के मोहल्ला काहरान निवासी 18 वर्षीय रवि उर्फ भूरा और मोहल्ला कुर्मियान निवासी 16 वर्षीय रोहित दोनों दोस्त थे। दोनों रविवार को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बाइक से निकले थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में विजेजमर्ज ढाबा के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों दोस्त लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। 

राहगीरों की सूचना पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि के परिवार में कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही रवि उर्फ भूरा के घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी मां नन्हीं देवी बेहोश हो गईं। रवि अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता ढांकनलाल फुटपाथ पर चश्मे और बेल्ट बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

रोहित के परिवार पर भी दुखों का पहाड़
हादसे का दूसरा शिकार रोहित अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता बाबू का निधन बचपन में ही हो गया था। हादसे के समय उसकी मां पीतम देवी घर पर नहीं थीं। जैसे ही उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली, वह चीख पड़ीं। दोनों ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे रिठौरा कस्बे में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें