बरेली। जिला जेल में लकड़ी का काम करते बंदी की दो अंगुलियां मशीन से कट गईं। जेल प्रशासन ने बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देवरनिया कस्बा निवासी 25 वर्षीय आरिफ गैर इरादतन हत्या के मामले में जिला जेल (केंद्रीय कारागार 2) में बंद था। मंगलवार सुबह वह लकड़ी काटने की मशीन पर काम कर रहा था। धोखे से उसके एक हाथ की दो अंगुलियां मशीन की चपेट में आने से कट गईं। इससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सुरक्षा के बीच उसका इलाज हो रहा है।