फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे को दो गुटों में फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ठिरिया ठाकुरान में रात नौ बजे हुई घटना, करीब 25 राउंड गोलियां चलीं
विज्ञापन

गांव में तनाव के बाद पुलिस तैनात, एक पक्ष के दो लोग पुलिस हिरासत में

सीबीगंज। ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने को लेकर ठिरिया ठाकुरान गांव के दो गुटों में ठन गई। देर शाम जमकर फायरिंग हुई जिसमें दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। एक पक्ष से महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सीबीगंज के गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी विश्राम सिंह उर्फ विष्णु सिंह रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। बताते हैं कि उनके परिवार में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था, दूसरा पक्ष का बादाम सिंह उसका विरोध कर रहा था। शनिवार शाम बादाम सिंह का बेटा शिव कुमार उर्फ गब्बर अपनी कार से घर जा रहा था। इस दौरान जब वह विवादित जमीन से गुजरा तो वहां विश्राम सिंह पक्ष के लोगों के जानवर चर रहे थे। इसका शिवकुमार ने विरोध किया। इसके बाद रात करीब नौ बजे शिवकुमार तमंचा लेकर दूसरे पक्ष के विश्राम सिंह के घर की ओर पहुंचा। वहां विश्राम पक्ष के भूरे सिंह सरकारी नल पर पानी भर रहा था।शिवकुमार कुमार ने उस फायरिंग कर दी, जिससे भूरे घायल हो गया। सूचना पर वहां बादाम सिंह पक्ष के अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से करीब दो दर्जन राउंड से अधिक फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। एक पक्ष के बादाम सिंह, उनकी पुत्रवधु वर्षा समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। घायल भूरे सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उसके पिता ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाना सीबीगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी गोली मारने का लगाया आरोप
पुलिस के लौटने के कुछ ही समय बाद शिव कुमार उर्फ गब्बर भी घायल अवस्था में थाने पहुंचा। उसने खुद को गोली मारने की बात कही। फिलहाल गांव में हालात तनावपूर्ण है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है लेकिन देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें