फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नपं धौराटांडा में एक कार्य के दो एस्टीमेट, अब होगी टीएसी जांच

Tue, 24 Jun 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली । नगर पंचायत धौराटांडा में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रारंभिक जांच में खामियां मिली हैं। एक कार्य के दो-दो एस्टीमेट बनाए गए हैं। निर्माण में निम्न श्रेणी की ईंटें लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

अब डीएम के निर्देश पर तकनीकी जांच के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) का गठन हुआ है। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता और नगर पंचायत धौराटांडा के अधिशासी भी शामिल हैं। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने टीम को संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
एडीएम ने बताया कि पूर्व में धौराटांडा निवासी मो. आजम, फराज व दानिश आदि ने निर्माण कार्यों में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। इसकी प्रारंभिक जांच में पता लगा कि नया आरसीसी स्लैब ढालने के बजाय पुराने को ही दुरुस्त किया जा रहा है। चिनाई में अति निम्न श्रेणी की ईंटें लगाई जा रही हैं। एक कार्य के दो एस्टीमेट बनाए गए हैं। इनमें एक 80,400 रुपये का है तो दूसरा 3.475 लाख का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें