फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: बरेली में सनी देओल की फिल्म के शो में मचा 'गदर', प्रसाद सिनेमा में जमकर हुई मारपीट

Sat, 12 Aug 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रसाद टाकीज में फिल्म गदर 2 के शो के दौरान शुक्रवार रात 11 बजे दो लोगों में मारपीट हो गई। इनमें से एक व्यक्ति और उसके साथी ने बेल्ट निकालकर दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
गदर 2 के शो में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रसाद सिनेमा में अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर टू के शो में दो शराबियों के बीच मारपीट से गदर मच गया। बेल्ट लगने से दर्शक भी घायल हो गए। मारपीट होने से शो के बीच भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक पिटाई करने वाला फरार हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को गदर 2 फिल्म रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म के चारों शो फुल चल रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद टाकीज में आखिरी शो के दौरान रात 11 बजे दो लोगों में मारपीट शुरू हुई। इनमें से एक व्यक्ति और उसके साथी ने बेल्ट निकालकर दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ का माहौल रहा। 

ये भी पढ़ें- मां तुझे प्रणाम: बरेली में तिरंगा लेकर चले पांच हजार स्कूली बच्चे, वॉक फार यूनिटी से दिया देशप्रेम का संदेश
विज्ञापन


हालांकि सिनेमा प्रबंधन के लोग तुरंत आ गए और कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिटाई का शिकार शख्स भी नशे की हालत में था और कुछ नहीं बता पा रहा था। थोड़ी देर व्यवधान के बाद फिर शो शुरू हो गया।

विज्ञापन

'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर झूमे दर्शक 

शुक्रवार को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया। इस फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों में गजब का क्रेज देखने को मिली। शाहजहांपुर के अंबा  सिनेप्लेक्स में फिल्म के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर दर्शक झूमने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें