फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दर्जन राइस मिल डूबे, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
रिछा। राइस मिलों में भरा पानी
विज्ञापन
देवरनियां। मूसलाधार बारिश से नगर पंचायत रिछा और देवरनियां में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इससे दो दर्जन राइस मिलों के डूबने से लाखों के चावल का नुकसान होना बताया जा रहा है। अब नुकसान के आकलन को जल्द ही सर्वे टीम आएगी।
विज्ञापन

रिछा स्टेशन के पास इस्लाम नगर गौंटिया गांव में पानी भरा हुआ है, जबकि रिछा कस्बे में दो से चार फुट तक पानी कस्बे के मोती मस्जिद रोड आदि में बह रहा है। यही हालत रिछा-जहानाबाद रोड, देवरनियां और मुंडिया जागीर का भी है। रिछा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के करीब दो दर्जन राइस मिल पानी में डूब गए हैं। रिछा राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष मो. आरिफ के अनुसार राइस मिलों के गोदामों में रखे लाखों रुपये के चावल के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। मामले में कमिश्नर, डीएम और एसडीएम को नुकसान से अवगत करा दिया है। अब जल्द ही सर्वे को टीम आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें