फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात के साथ लौट रहे दूल्हे के भतीजे और बहनोई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। दहेज में मिली बाइक लेकर बरात से लौट रहे दूल्हे के बहनोई और भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सेंथल बरौर मार्ग पर पिपरा पुलिया के पास हुआ। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सेंथल के मोहल्ला पुलिस चौकी निवासी नजीर अहमद के बेटे आशिक अली की बरात सोमवार सुबह नवाबगंज के गांव बकैनिया गरगैया गई थी। बरात में आशिक अली के भतीजे राजा और नवाबगंज के ईंध जागीर गांव में रहने वाले तहेरे बहनोई शरीफ अहमद भी गए थे। बरात की विदा होने शरीफ अहमद और राजा दहेज में मिली बाइक लेकर आ रहे थे। बाइक राजा चला रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे सेंथल बरौर मार्ग पर पिपरा पुलिया के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार उनकी बाइक को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में शरीफ अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मातम में बदलीं खुशियां
सोमवार सुबह बरात गई तो घर में खुशी का माहौल था। रात को सभी लोग बरात के लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन हादसे में दो लोेगों की मौत की खबर आने पर घर में मातमी चीखें गूंजने लगीं।
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था राजा
आसिफ उर्फ राजा चार बहनों के इकलौते भाई थे। राजा के पिता सगीर अहमद की पांच साल पहले बीमारी से मौत होने के बाद मां और चारों बहनों की जिम्मेदारी राजा के ऊपर ही आ गई थी। वह रुड़की में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर थे। चाचा की शादी के लिए वह छुट्टी लेकर पांच नवंबर को ही घर आए थे। राजा की मौत से उनकी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें