फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग से एक घंटे रामगंगा पुल पर खड़ी रही दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा पुल पर किसी शरारती तत्व ने दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर दी। इससे पुल पर ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही। कोच तक जाने का रास्ता न होने की वजह से लाइनमैन को ट्रेन के नीचे लेटकर खिसकते हुए करीब 25 मीटर जाना पड़ा। तब कहीं वह चेन पुलिंग से गिरी ब्रेक की चाबी घुमा सका। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

रामगंगा पुल पर सिर्फ ट्रेन के गुजरने भर की जगह है। चेन पुलिंग या अन्य कोई दिक्कत होने पर ड्राइवर भी पुल पर नहीं चल सकता है। मंगलवार को कार्तिक मेले की वजह से रामगंगा स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली की तरफ से आई ट्रेन संख्या 04304 दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस को कॉशन लगाकर धीमी गति से गुजारा गया। ट्रेन जैसे ही रामगंगा पुल पर बीच में पहुंची, तभी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। पुल पर चेन पुलिंग होने पर ड्राइवर को जब संबंधित कोच तक जाने का रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर यातायात प्रभारी सुजीत कुमार गैंगमैन यासीन बेग और लाइनमैन सुधीर कुमार को लेकर मौके पर पहुंचे। लाइनमैन सुधीर ट्रेन के नीचे पुल पर लेटकर धीरे-धीरे खिसकते हुए करीब 25 मीटर आगे कोच तक पहुंचे और चेन पुलिंग से गिरी ब्रेक की चाबी घुमाई। तब कहीं एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें