जलालाबाद कस्बे के सुंदरनगर मोहल्ले के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा रामपाल श्रीवास्तव (65) अपनी बेटी मोनिका और अनिका के साथ कार से शाहजहांपुर आ रहे थे। कार जलालाबाद के ककराहा गांव का रहने वाला सौरभ (25) चला रहा था। सुबह करीब दस बजे कांट थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के पास कार की सामने से टक्कर गैस टैंकर से हो गई। टैंकर जमौर स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट से राजस्थान जा रहा था।
चालक सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। मोनिका और अनिका का इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि ओवरटेकिंग के प्रयास में हादसा हुआ है।