बिथरी चैनपुर। कोरोना जैसे लक्षण होने पर बृहस्पतिवार को बिथरी चैनुपर में दो लोगों की मौत हो गई। यहां के भगवान दास के 23 वर्षीय बेटी को बुखार के साथ कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोरोना जैसे लक्षण होने पर परिजन ने उसकी कोविड जांच नहीं कराई थी। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने परिवार वाले उसे बरेली ले गए। जहां किसी भी अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया गया। परिजन के मुताबिक रूबी को ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन ऑक्सीजन न मिलने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह बिथरी की ही 90 वर्षीय रामदेई को बुखार के साथ कोरोना जैसे अन्य लक्षण थे। बृहस्पतिवार को अचानक उन्होंने भी घर में ही दम तोड़ दिया।