फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के दो दिन बाद बच्चे की मौत, जांच शुरू 

Sun, 25 Jun 2017 12:50 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
टीकाकरण के दो दिन बाद बच्चे की मौत, जांच शुरू  - फोटो : टीकाकरण के दो दिन बाद बच्चे की मौत, जांच शुरू 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार रात 12 बजे एक चार माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया था। भर्ती करने के 20 मिनट बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवार ने आरोप लगाया गया कि दो दिन पहले ही बच्चे का टीकाकरण हुआ था। आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फतेहगंज पूर्वी के नगला गांव में रहने वाले राम किशोर और उनकी पत्नी गीता देवी का चार माह का बेटा रजत पिछले कई दिनों से बीमार था। उसके परिवार वालाें ने बताया कि 21 जून को उसका पहला टीकाकरण हुआ था। जिसके बाद से उसकी हालत और बिगड़ गई। शुक्रवार को रात 12 बजकर 20 मिनट पर उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां से उसे बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन 20 मिनट बाद 12:40 पर बच्चे की सांसे थम गई। डॉक्टराें का कहना है कि जब बच्चे को लाया गया था तो वह काफी गंभीर अवस्था में था और अचेत था। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है और न ही परिवार वालों ने शिकायत की है। बच्ची का टीकाकरण चार माह तक लगभग पूरा हो जाता है। ऐसे में उसको कौन का टीका लगा होगा इसकी भी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें