फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर शहर में दो दिन डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Mon, 02 Mar 2026 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली के मद्देनजर शहर में बुधवार सुबह 10 से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन एडवाइजरी जारी कर दी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि डायवर्जन के दौरान भारी वाहन अंदर न आ सकें इसके लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस व आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।

-
इन जगहों से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित
परसाखेड़ा रोड नंबर, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ परसपुर तिराहा से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


-
इस तरह पास किए जाएंगे वाहन
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है, वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए जा सकेंगे।

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेगें।
लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेगें।
बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह भमोरा से देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ परसपुर तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें। जिन वाहनों को दिल्ली की ओर जाना है वह बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ परसपुर तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा आ सकेंगी।
दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें