बैंककर्मियों का बैंक हड़ताल शुरू
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को बैंककर्मियों ने करीब 350 शाखाओं में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा महाप्रबंधक के कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैंकों के निजीकरण का विरोध जताया।
वहीं इस आंदोलन में निजी बैंककर्मी शामिल नहीं हुए। बैंककर्मियों के आंदोलन के चलते शहर के कई एटीएम खाली हो गए हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन संयोजक दिनेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पहले दिन करीब 300 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ है।