बरेली। इजज्तनगर रेल मंडल के काशीपुर-हेमपुर और हेमपुर स्माइल-बाजपुर रेल खंड में ओवरहॉलिंग के चलते दो क्रॉसिंग सात और आठ नवंबर को बंद रखी जाएंगी। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरहॉलिंग के चलते क्रॉसिंग संख्या 42 सी और एनएच 74 पर सिंह ढाबे के पास क्रॉसिंग संख्या 37 को बंद रखा जाएगा। इस अवधि में दोनों जगह सड़क यातायात बंद रहेगा। इन दोनों क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारने के लिए स्थानीय ट्रैफिक पुलिस से व्यवस्था बनाने को कहा गया है। संवाद