कार की टक्कर से तीन लोग घायल
शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे लोगों को गलत दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीन लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।