फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों के हमले में दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के नवीन पीएचसी केंद्र में चल रहा दोनों का उपचार, लोगों में दहशत
विज्ञापन

सिरौली। बंदरों के हमले में शुक्रवार शाम दो बच्चे घायल हो गए, जिनका कस्बे के नवीन पीएचसी में उपचार चल रहा है।
कस्बे के मोहल्ला कौआ टोला के रहने वाले उवैश अली के पांच वर्षीय मासूम पुत्र अर्श पर बंदर ने हमला कर उसे काट लिया। वहीं, मोहल्ला मुराव टोला निवासी पर्वत के पुत्र दीपांशु जब अपने घर की छत पर जा रहा था। तभी घात लगाए बंदर ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन घटनाओं के बाद से लोगों के मन में डर बैठ गया है। इससे गुस्साए लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


बंदरों के हमले में एक बच्चे की जा चुकी है जान
पिछले हफ्ते बंदरों के हमले में एक बच्चे की जान जा चुकी है। यह घटना गांव बरसेर में हुई। बंदरों के उत्पात से ईंट बच्चे के ऊपर गिर गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


मथुरा की एक टीम से बात चल रही है। बात बनने पर बंदरों को पकड़वाकर जंगलों में छोड़ा जाएगा।
- राजन नाथ तिवारी, ईओ, सिरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें