ग्रामीणों के अनुसार उसकी गहराई करीब 15 से 20 फुट मानी जा रही है। लगातार बारिश होने से उसमें पानी भर गया था। सुबह ग्राम रैपुरा निवासी 11 वर्षीय आमीन पुत्र मोहम्मद सैफी और 10 वर्षीय फुरकान पुत्र तसव्वर गांव के अन्य बच्चों के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे अंडरपास के लिए बनाए गए गड्ढे में डूब गए। साथी बच्चों के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। तब कहीं उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई।
इसी सूचना पर एसडीएम बिसौली विजय कुमार और सीओ बिसौली पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के गड्ढे में डूबने की यह तीसरी घटना है। इसको लेकर जिला प्रशासन में खलबली मची हुई है।