फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्णागिरि धाम गए आंवला के दो सगे भाई शारदा नदी में डूबे, सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा

Tue, 28 Mar 2023 07:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला का रहने वाला राजू राजपूत अपने छोटे भाई मुकेश राजपूत व दोस्तों संग पूर्णागिरि धाम दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद ये सभी शारदा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान सेल्फी लेते वक्त मुकेश नदी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में राजू भी डूब गया। 
विज्ञापन
मुकेश और राजू के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चंपावत जनपद में स्थित पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने गए बरेली के आंवला निवासी दो सगे भाई सोमवार को शारदा नदी के किनारे सेल्फी लेते वक्त डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवकों को तलाशने में जुट रहीं, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बदायूं रोड पर कोल्ड स्टोर के पीछे बसी नई कॉलोनी एकता नगर के रहने वाले सगे भाई राजू राजपूत (20) व मुकेश राजपूत (17) रविवार को अपने दोस्तों के साथ पूर्णागिरि धाम दर्शन करने गए थे। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद ये सभी शारदा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। मुकेश नदी किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया। उसे डूबते बड़ा भाई राजू बचाने के लिए नदी में कूद गया।

दोस्तों ने दी घरवालों को सूचना 

बताया जाता है कि अन्य साथियों ने नदी में कूदते समय राजू को रोका भी, लेकिन वह नहीं माना। डूबे युवकों को तलाशने में पुलिस और एनडीआरएफ टीम जुटी हुई है। युवकों के साथ गए उसके दोस्तों द्वारा परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश और राजू के बड़े भाई लालता प्रसाद, परमेश्वरी व संतोष आंवला से पूर्णागिरि के लिए रवाना हो गए। 

अतीक के भाई को सताया डर: बरेली से रवानगी के दौरान गाड़ी में बैठा अशरफ बोला- हां, मुझे खतरा है

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश और राजू की बुजुर्ग मां जयदेवी ने बताया कि पांच साल पहले उनका परिवार बरेली के संजय नगर से आंवला आकर बस गया था। कोरोना की पहली लहर में उनके पति प्रेमशंकर की मौत हो गई थी । पांच बेटों में यह दोनों छोटे और अविवाहित थे। 

मां के साथ रहते थे दोनों भाई 

तीन बड़े भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। जबकि यह दोनों भाई अपनी मां के साथ रहते थे। ई-रिक्शा चलाकर व मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करते थे। रविवार को सभी खुशी-खुशी पूर्णागिरि दर्शन के लिए ट्रेन से गए थे। सोमवार को जैसे ही उनके डूबने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें