सीएचसी अधीक्षक ने बिना कानूनी कार्रवाई के ले जाने से मना किया। एसओ फरधान अनिल कुमार सैनी ने मृतक के घरवालों को सांत्वना देते हुए काफी समझाया। इसके बाद सीओ गोला राजेश कुमार भी सीएचसी पहुंचे और घर वालों से मिलकर आवश्यक कार्रवाई कराने की सलाह दी। किसी तरह परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एक भाई ने दूसरे भाई की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। एक साथ एक ही परिवार से उठी दो अर्थी से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के निवासी मोहम्मद सलीम के दोनों पुत्र खुश नवाज और मोहसीन हमेशा साथ में रहते थे। एक दूसरे के बिना अकेले कहीं नहीं जाते थे। ग्रामीणों का कहना है यह दोनों भाई हमेशा साथ खेला करते थे।